✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में रफ्तार का कहर! डिवाइडर से कार टकराने के बाद पलटी खाते हुए दूसरी लेन में जा गिरी कार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:19:55 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के बरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजरा क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में रहमतगंज निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराई. डिवाइडर से कार टकराने के बाद फिर एक पेड़ से जा टकराई. कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि पेड़ से टकराने के बावजूद रुकी नहीं, बल्कि कई बार पलटी खाते हुए दूसरी लेन में जा गिरी.

जानकारी के अनुसार, कार सवार चार दोस्त रहमतगंज से गोविंदपुर स्थित आफताब होटल में खाना खाने जा रहे थे. इसी दौरान हाजरा क्रॉसिंग के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अयान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दो अन्य साथी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से पूरा रहमतगंज इलाका शोक में डूबा हुआ है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad newsdhanbad accident newsSpeeding wreaks havoc in Dhanbadcardivider

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.