सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल सरायकेला में चल रहा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजे पांडराशाली ओपी अंतर्गत चिरु के समीप एक बाइक में सवार तीन युवकों ने परीक्षा देकर लौट रहे बांकसाई कि निवासी गोकुल हरिजन की स्कूटी में ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी में सवार गोकुल व उनकी भतीजी सलोनी हरिजन गिर गए. जिससे सलोनी का पैर टूट गया जबकि गोकुल को हाथ पैर में गंभीर चोट आई. सलोनी महिला कॉलेज चाईबासा में पढ़ाई करती है तथा इंटर का परीक्षा केंद्र टाटा कॉलेज में था जहाँ से बुधवार को अर्थशास्त्र की परीक्षा देकर शाम 5.20 बजे चाईबासा से सरायकेला होते हुए बांकसाई गांव अपने घर लौटना था कि चिरु गांव के समीप दुर्घटना का शिकार हो गए.
तीन अलग-अलग दुर्घटना में चार घायल
इस दुर्घटना में सलोनी के पैर फ्रेक्चर हो जाने के कारण वो इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह जायेगी. वहीं दूसरी घटना में गुरुवार सुबह 10.30 बजे सरायकेला थानांतर्गत छोटाकांकडा निवासी अभिषेक बाजपेयी अपने बाइक से सरायकेला बाजार आ रहे थे की विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से बचने के चक्कर मे स्कूटी से गिर गए जिसके कारण उन्हें हाथ पैर में चोट आई जिनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.
बोलेरी वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मारी
एक अन्य घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे उत्पाद विभाग की बोलेरी वाहन ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार प्रदीप प्रधान घायल हो गए.बोलेरो वाहन में उत्पाद विभाग के बडा बाबू सरकारी गाड़ी लेकर सरायकेला बाजार आये थे लौटने के क्रम पेट्रोल पंप के निकट पेट्रोल भराकर निकल रहे प्रदीप को ठोकर मार दी जिससे वे घायल हो गए.
रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल
