✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तोपचांची में रफ़्तार का कहर, दो महिलाओं की मौके पर मौत, पढ़िए आगे क्या हुआ

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:40:41 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के तोपचांची में बुधवार को रफ्तार का कहर दिखा. दो महिलाओं की जान चली गई. एक व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहा है.  दरअसल, तोपचांची  थाना क्षेत्र के ठीक 100 मीटर की  दूरी पर  आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई.  अपराह्न लगभग 5 बजे हुई, इस दुर्घटना  के बाद इलाके में कोहराम मच गया.  दुर्घटना मेन चौक पर हुई , जहां सड़क के दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग दी गई है.  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तोपचांची चौक पर एक बाइक सवार दो महिला के साथ  हाईवे क्रॉस कर रहा था. उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने  बाइक सवार चालक और दोनों महिला को कुचल दिया.  स्थानीय लोग बता रहे  कि दोनों महिला की मौके पर ही  मौत हो गई.  जबकि बाइक चालक गंभीर रूप घायल है.  उसकी  स्थिति नाजुक बताई जा रही है.  उसे  पहले वहीं के सीएचसी में भर्ती कराया गया.  फिर उसे   धनबाद SNMMCH रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद भीड़ जुट गई. सड़क जाम कर दी गई. सड़क जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची ,लोगो को समझा बुझा कर जाम हटवाया.

धनबाद से प्रकाश की रिपोर्ट

Tags:DhanbadTopchanchiAccidentMautSadak Jaam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.