✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार ने ली डीसी के बॉडीगार्ड की जान, धक्का मारकर बस चालक फरार, जानिए कहां का है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:55:16 PM

टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-सड़कों पर बेतहाशा रफ्तार से चल रही गाड़ियां किसी न किसी की आए दिन जान ले ही लेती है. चाहे आम हो या खास कोई न कोई इसकी चपेट में आ ही जाता है. लोहरदगा में भी रफ्तार के कहर के चलते डीसी के बॉडीगार्ड की जान चली गई. डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के बॉडीगार्ड बाइक से डीसी आवास ड्यूटी के लिए जा रहे थे तब ही स्कूल बस की चपेट में आ गये. जहां उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर का पता जैसे ही जिले के डीसी को लगी वे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे. उनसे साथ एसडीओ और जिला प्राशासन के कई अधिकारी भी साथ थे . सदर थाना पुलिस ने स्कूल बस को अपने कब्जे में लिया है. वही मौके से बस चालक फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

शहर के पावरगंज चौक की घटना

यह घटना लोहरदगा शहर के पावरगंज चौक के पास की है. ये काफी भीड़भाड़ वाला इलाका माना जाता है. बताया जा रहा है कि मरियानुष किंडो डीसी आवास में बॉडीगार्ड के तौर पर काम करते थे. इस दौरान बाइक से वो जा रहे थे, तब ही टक्कर स्कूल बस से हो गयी. घायल हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मरियानुष किंडो गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पुंटो तिलसरी के रहने वाले थे. अभी वे लोहरदगा शहर के मधुबन आनंदपुर मिशन कपाउंड में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ड्राइवर को पक़ड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है. इस सड़क हादसे में डीसी के बॉडीगार्ड की जान चली जाएगी . ऐसा अंदेशा किसी को भी नहीं था. यहा सवाल ये उठ रहा है कि इतनी भीड़भाड़ वाले इलाके में रफ्तार से वाहन चलाना किसी के जान पर आफत ला सकता है.

Tags:DC's bodyguardDC's bodyguard accidentbus driver fararlohardaga dc bodyguard roac accidentDC bodyguard road accidentbodyguard road accident deathlohardaga accident newslohardaga bike accidentdc bodyguard bike accident death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.