✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार ने ली युवक की जान, कोडरमा में हुआ वीभत्स सड़क हादसा

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:31:23 PM

कोडरमा(KODARMA):  रफ्तार से दौड़ती सड़क पर जिंदगी कई बार मौत का कारण भी बन जाती है. कोडरमा के कटरियाटांड में सड़क हादसे में  38 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जिसके बाद विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. बता दें कि नवलसाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कटरियाटांड के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पुरनाडीह पंचायत के नवादा निवासी विनोद साहू (38 वर्ष) पिता जगदीश साव के रूप में हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार को कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पदाधिकारियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम हटाया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक 17 वर्षीय पुत्री एवं दो छोटे बच्चे को छोड़ गया है.

Tags:the news postjharkhand newskodarma news road accidentranchigirideeh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.