✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार का कहर, बेकाबू बोलेरो ने तीन राहगीर को रौंदा, दो की मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:52:57 AM

दुमका(DUMKA): जिला के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव के समीप रविवार की शाम हटिया से पैदल लौट रहे तीन युवकों को बोलेरो ने रौंद दिया. जिसमें दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल तीसरे व्यक्ति का इलाज फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है. मृतक अनराज कुमार और महेश कुमार बिहार के वैशाली जिले के गुरौल थाना क्षेत्र के गुरौल गांव के रहने वाले थे. जामा पुलिस ने शव कब्जे में लिया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

हादसे में घायल मृतक अनराज के भाई धनराज कुमार ने बताया कि गुरौल गांव के कई युवक महारो के संत जेवियर कालेज में बन रहे भवन में राज मिस्त्री काम करते हैं. इनमें उसका भाई और उसका साथी महेश भी था.तीनों कालेज परिसर में रहकर एक महीने से काम कर रहे थे. बताया कि काम समाप्त कर तीनों लोग एक साथ लकड़ापहाड़ी में लगी हटिया में घूमने के लिए गए थे. शाम को पैदल ही लौट रहे थे. गांव से कुछ दूरी पर दुमका की तरफ़ से आती बोलेरो ने अचानक सामने से टक्कर मार दी. जिसमें अनराज व महेश को गंभीर चोट लगी, जबकि वह आंशिक रूप से घायल हो गया. 

सूचना मिलने के बाद जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आई. जहां चिकित्सक ने भाई व साथी महेश को मृत घोषित कर दिया. जामा थाना के सहायक अवर निरीक्षक रवि शंकर अस्पताल पहुंचे और मृतकाें का पंचनामा तैयार किया. बताया कि सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. परिजन को भी सूचित कर दिया गया है. टक्कर मारने के बाद वाहन भागलपुर की ओर भाग गया.

Tags:दुमका न्यूजdumka updateDumka ka newsDumka AccedentJamaJama DumkaJharkhandJharkhand newsJharkhand news updateNews UpdateDumka Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.