✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में डेंगू पर रोकथाम के लिए निर्देश जारी,  गंदगी फैलाने वाले लोगों से लिया जा रहा जुर्माना

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:02:01 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : देशभर में डेंगू का खतरा बढ़ते जा रहा है. इसे देखते हुए कई जगहों पर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट मोड पर है. इसी कड़ी में अब जमशेदपुर में भी इसे लेकर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम कार्यालय में दो नए सहायक नगर आयुक्त ने पदभार संभाला है, पदभार संभालते ही मानगो नगर निगम में डेंगू से कैसे रोकथाम किया जाए, उस पर विशेष रूप से कार्य शुरू कर दिया गया है. 

सफाई और गंदगी फैलाने वाले लोगों से जुर्माना

वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण में कैसे मानगो नगर निगम को टॉप पर लाया जाए, उसको लेकर विशेष रूप से तैयारी शुरू की गई है. बता दे कि  डेंगू का सबसे रेड अलर्ट एरिया मानगो क्षेत्र बना था, जहां रोजाना डेंगू के बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे थे.  हालांकि अब मानगो नगर निगम फागिंग के साथ-साथ सफाई और गंदगी फैलाने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूल रहा है. जिससे डेंगू पर कहीं ना कहीं लगाम लग रहा है. 

मानगो को बेहतर रैंकिंग लाने की तैयारी 

इसके साथ ही साफ सफाई, डोर टू डोर कचड़ा उठाव का कार्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को बेहतर रैंकिंग में लाया जा सके.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:denguejamshedpurjharkhnadnewsjharkhnadupdatejharkhnadlatestnewsdenguecasesthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.