✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के सराईगढ़ से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखे टाइम शेड्यूल

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 10:02:14 AM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल के अंतर्गत सरायगढ़ स्टेशन से बाबा नगरी देवघर के लिए एक जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है. यह फैसला भागलपुर के समीप गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण लिया गया है, जिससे क्षेत्र में सड़क और रेल यातायात काफी हद तक बाधित हो गया है. पुल गिरने से उत्पन्न हुई इस समस्या को देखते हुए, रेलवे ने मुंगेर रेल पुल के रास्ते वैकल्पिक मार्ग तैयार किया है. यह ट्रेन विशेष रूप से कोसी और सीमांचल के इलाकों को सीधे देवघर से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी.

आईए जानते है स्पेशल ट्रेनों की टाइम शेड्यूल

इस स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 05573/05574) का परिचालन 7 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. सरायगढ़ से देवघर जाने वाली ट्रेन (05573) तड़के सुबह 03.05 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 11.20 बजे देवघर पहुँच जाएगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. वापसी में यही ट्रेन (05574) देवघर से सुबह 11.35 बजे खुलकर रात 22.15 बजे सरायगढ़ वापस लौटेगी. इस समय सारणी को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि श्रद्धालु और दैनिक यात्री एक ही दिन में अपनी यात्रा पूरी कर सके.

Tags:TRAIN SCHEDULETRAIN SPECIAL TRAINTRAIN TIMINGINDIAN RAILWAYSARAIGARH TO DEOGHAR TRAINBIHARJHARKHANDSECIAL TRAINVIKRAMSHILA POOLRAILWAYS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.