✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: मतदाता पुनिरिक्षण का विशेष अभियान आज से शुरू,पढें क्या है विशेष #ProudOfMyBLO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:08:00 PM

देवघर(DEOGHAR):1 जनवरी 2024 को आधार मानकर आज से मतदाता पुनिरिक्षण का विशेष अभियान की शुरुआत की गई है.नए मतदाता को जोड़ना,मृत को हटाना इत्यादि का कार्य किया जाएगा.9 दिसंबर तक चलने वाली इस अभियान में अत्यधिक वोटर को जोड़ने के लिए जिला उपायुक्त विशाल सागर ने मतदान केंद्र पर जाकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि 1 जनवरी 2024 तक जो युवा 18 साल पूरा करने वाले हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है.इस बीच 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा.28, 29 अक्टूबर और 4, 5 नवंबर को सभी मतदान बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा.

ये है जिला प्रशासन की तिथिवार योजना

 28 नवंबर को आदिम जनजातियों के लिए, 29 नवंबर को बेघर लोगों के लिए, 30 नवंबर को 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 2 दिसंबर को थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर के लिए और 3 दिसंबर को दिव्यांगजनों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा.जिसमे सभी से सहयोग करने का आग्रह किया जा रहा है.

उपायुक्त ने blo का बढ़ाया मनोबल

 जिला उपायुक्त की मौजूदगी में 1 घंटे का हैश टैग अभियान आज चलाया गया.अपने अपने बूथ के blo के मनोबल बढ़ाने के लिए आज Social Media Platform पर विशेष हैश टैग अभियान #ProudOfMyBLO संचालित किया गया.मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रणाली में हमारे बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.उनके कार्य को समुचित सम्मान देने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए आज 1 घंटे तक सोशल मीडिया पर हैश टैग अभियान का आयोजन किया गया.इस अवधि के दौरान अपने मतदान केन्द्र पर मतदाता वहां उपस्थित के साथ Selfie / Photo लेकर अपने सभी Social Media Handles पर #ProudOfMyBLO के साथ Post कर उनका उत्साहवर्धन करने किया.

महिलाओं को अत्यधिक मतदाता बनाने पर दिया जाएगा जोर

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि 27 अक्तूबर 2023 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. साथ ही मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम विलोपन और त्रुटि में सुधार के लिए दिनांक 27 अक्तूबर से 09 दिसंबर 23 तक दावा और आपत्ति प्राप्त करने के लिए तिथि निर्धारित है.प्राप्त दावा और आपत्ति का निष्पादन के लिए दिनांक 26.दिसंबर 2023 की अन्तिम तिथि निर्धारित है. वही दिनांक 05 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा. विशेष मतदाता पुनिरिक्षण अभियान में महिलाओं की शत प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष जोड़ दिया जाएगा.

रिपोर्ट- रितुराज सिन्हा

Tags:Special campaignvotervoter verificationspecial hashtaghashtagProudOfMyBLODeogharJharkhandVoter boothDc of deogharDc vishal sagarVishal sagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.