✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में सड़क पर उतरे एसपी, बिना हेलमेट पहने बाइक सवार को पहनाई माला, फिर हेलमेट देकर किया विदा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:41:25 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में इन दिनों  सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ते जा रही है. तथा इस प्रकार की घटना में ज्यादातर बाइक चालक एवं बाइक सवार ही मौत के मुंह में समा जा रहे हैं. इसी के तहत रविवार को गिरिडीह एसपी नगर के विभिन्न चौक चौराहे में खुद उतरकर बिना हेलमेट पहने एवं यातायात के नियमों का उलंधन करने वालें लोगों को फूल माला पहनाकर यह समझाया कि बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना अपने जीवन से खेलने के बराबर है. अर्थात मौत को आमंत्रित करना है .

नियम का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अभी पुलिस सड़क सुरक्षा को देखते हुए अभियान चला रही है. जो लोग नहीं बात मानेंगे उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है. ताकि बाइक से होने वाले दुर्घटना की संख्या में इजाफा न हो तथा लोग जागरूक हो सके. इस दौरान साइबर डीएसपी संदीप सुमन सदर एसडीपीओ अनिल सिंह को फसल थाना प्रभारी नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी तथा ट्रेड ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार

Tags:jharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjharkhand news updatelatest news jharkhandgiridih jharkhandjharkhand trending newsgiridih police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.