✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान में गांववालों से मिले एसपी, ग्रामीणों ने सुनाई अपनी समस्या  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:13:51 AM

लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिले में लगातार नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसके लिए पुलिस छापेमारी अभियान भी चला रही है. इसी के तहत सेरेंगदाग थाना के मुंगो, जवाल, तुरियाडीह, दुंदरू, चपाल,जुरनी सुदूरवर्ती पहाड़ी ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस छापेमाराई अभियान का नेतृत्व लोहरदगा के एसपी कर रहे थे.

ग्रामीणों ने कराया समस्या से अवगत

अभियान के क्रम में एसपी आर रामकुमार ने ग्रामीणों से मिले और ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं से एसपी को अवगत कराया. एसपी के द्वारा जल्द समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई. इसी क्रम में गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के बीच सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही मुख्यधारा से भटके लोगो को वापस मुख्यधारा में जुड़ने के लिए अपील की. अभियान के क्रम में ड्रोन कैमरा का प्रयोग कर आसपास की पहाड़ी और जंगली क्षेत्रो का अवलोकन किया गया. इस अभियान में एसपी आर रामकुमार के अलावे पुलिस उपाधीक्षक, एएसपी अभियान, थाना प्रभारी,सेरेंगदाग प्रभारी सैट के जवान शामिल थे.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.