✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची पहुंचे साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:46:44 PM

रांची (RANCHI) :   साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज रांची पहुंचे. इस दौरान अभिनेता रजनीकांत रामगढ़ के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की. सोशल मीडिया पर तस्वीर डालते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने लिखा कि रांची आगमन पर अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान व्यक्ति और सुपरस्टार रजनीकांत से कल राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मिलकर बहुत खुशी हुई. मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय स्वागत करता हूं.

बताते चलें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद रजनीकांत उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने गये थे. जिसके बाद वह रामगढ़ के छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. बता दें कि रजनीकांत के रांची आने की खबर बेहद गोपनीय थी. राज्यपाल ने जब सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की, तब रजनीकांत के रांची दौरे के बारे में सबको पता चला. 

Tags:South Superstar Rajinikanth reached Ranchimet Governor CP Radhakrishnanसाउथ सुपरस्टार रजनीकांतरजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.