✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

असुविधा के लिए खेद है! रेलवे की ओर से किया गया इन ट्रेनों की रुट में बदलाव, यदि आप भी करनेवाले यात्रा, तो पढ़ें खास रिपोर्ट

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:10:20 AM

देवघर(DEOHAR):यात्रीगण ध्यान दे कहीं आप इस ट्रेन से सफर तो नही करने जा रहे, यदि ऐसा है तो कृपया नीचे अपनी ट्रेन के बारे में जानकारी ले लें, जो रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई गई है.पूर्व मध्य रेलवे पर अंकोरहा-सोननगर के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के लिए प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों के मार्ग को निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा.

इन ट्रेनों के मार्ग को निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा

आपको बताये कि 12311 हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस (दैनिक) की  15.02 से 22.02.2024 तक होने वाली यात्रा इसके निर्धारित मार्ग धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय आसनसोल-किऊल-पटना-बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित की गई है.12312 कालका हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस (दैनिक) की  15.02 से 22.02.2024 तक होने वाली यात्रा इसके  निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित की गई है.12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस (दैनिक) की 15.02.2024 से 22.02.2024 तक होने वाली यात्रा इसके  निर्धारित मार्ग धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय आसनसोल-किऊल-पटना-बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित की गई है.

इन ट्रेनों के रुट में भी हुआ है बदलाब

वहीं12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस (दैनिक) की 15.02 से 22.02.2024 तक होने वाली यात्रा इसके निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित की गई है.13151 कोलकाता जम्मू तवी (दैनिक) एक्सप्रेस की 16.02 से 23.02.2024 तक होने वाली यात्रा इसके निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया के बजाय आसनसोल-किऊल-पटना-बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित की गई है.13152 जम्मू तवी कोलकाता (दैनिक) एक्सप्रेस की 14.02 से 21.02.2024 तक होने वाली यात्रा इसके निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित की गई.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित की गई है

12323 हावड़ा बाड़मेर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (शुक्रवार और मंगलवार) की 16.02 और 20.02.2024 तक होने वाली यात्रा को इसके निर्धारित मार्ग धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय आसनसोल-किउल-पटना-बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित की गई.12324 बाड़मेर हावड़ा सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (बुधवार और शनिवार) यात्रा 17.02 और 21.02.2024 को इसके निर्धारित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद के बजाय पंडित दीन दयाल उपाध्याय-बक्सर-पटना-किऊल-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित की गई है.

रेलवे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है

12381 पूर्वा एक्सप्रेस (गुरुवार) की 22.02 को होने वाली यात्रा इसके निर्धारित मार्ग धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय आसनसोल-किउल-पटना-बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित की गई है.13167 कोलकाता आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस (गुरुवार) की 22.02 को होने वाली यात्रा इसके निर्धारित मार्ग धनबाद-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बजाय आसनसोल-किउल-पटना-बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते परिवर्तित की गई है.यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:JharkhandrailwayRailway updateTrain CancelTrain in DeogharJharkhandDeoghar NewsSpecial TrailSpecial TrainTrain cancel

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.