✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सुंदर झारखंड को सोरेन परिवार ने किया बर्बाद, जानिए किसने कही यह बात 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:37:54 PM

दुमका(DUMKA): दल कोई भी हो, चुनावी वर्ष में आम जनता से जुड़ कर रहना चाहती है. इसके लिए सरकार के स्तर से कई योजनाओं की शुरुवात होती है तो पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है. मकसद साफ है कि कार्यक्रम के बहाने आम जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा सके. 

भाजपा द्वारा देशव्यापी मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गांव गांव से कलश में मिट्टी एकत्रित की जा रही है. मिट्टी से भरी कलश राज्य से होते हुए देश की राजधानी पहुंचेगी. दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा जिसमें लगने वाले पौधे में यह मिट्टी प्रयुक्त होगी. झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी मेरी माटी मेरा देश अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है. सांसद, विधायक से लेकर आम कार्यकर्ता गांव गांव घूम कर मिट्टी एकत्रित कर रहे हैं. इसी कड़ी में दुमका सांसद सुनील सोरेन ने जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया. सांसद ने प्रखंड के कई गांव का दौरा किया. वे शिकारीपाड़ा बाजार के साथ-साथ जामुगड़िया, बरमसिया, मोहलपहाड़ी सहित कई गांव में जा जाकर मिट्टी एकत्रित किए.  इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य अविनाश सोरेन, अमरेंद्र सिंह मुन्ना सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई: सांसद

मीडिया से बात करते हुए सांसद ने एक तरफ जहां मेरी माटी मेरा देश अभियान के बारे में बताया वहीं दूसरी तरफ सोरेन परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सुंदर झारखंड राज्य को सोरेन परिवार ने बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता के लिए कुछ करने वाली नहीं है.  यहां पर लूट खसोट का माहौल है. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है.  ब्लॉक से लेकर थाना या अन्य सभी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. सिस्टम में लोगों का शोषण हो रहा है. खास तौर पर आदिवासी शोषित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि भले ही हेमंत सोरेन आदिवासी समाज से आते हैं पर वे कभी आदिवासियों का भला नहीं चाहते. आज हेमंत सोरेन ईडी के सामने उपस्थित नहीं होना चाहते. ऐसे में उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है क्योंकि कानून से बड़ा कोई नहीं. सभी को कानून के दायरे में आना होगा। कानून के अनुसार चलना होगा. 

 इस तरह देखा जाए तो मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाकर भाजपा एक तीर से दो शिकार कर रही है. अभियान के बहाने आम लोगों से जुड़ कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रही है तो राज्य सरकार पर हमला भी बोल रही है. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhanddumkaSoren family ruined beautiful Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.