✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गम और कर्तव्य के बीच सामंजस्य बैठा रहे बेटे हेमंत, पिता के श्राद्ध में निभा रहे परंपरा और जिम्मेदारी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:24:15 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गुरुजी के जाने से पूरा राज्य शोकाकुल है, पर सर से पिता का साया छीन जना, दुनिया के सभी दुखों से बड़ा है. ऐसे में भरे दिल से गुरुजी के बेटे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मर्माहत दिल से न सिर्फ एक बेटे का कर्त्तव्य निभा रहे हैं बल्की, राज्य के मुखिया होने की जिम्मेदारी भी वह अपने पैतृक गाँव से ही निभा रहे हैं.

इसी कड़ी में दिवंगत दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज चौथा दिन है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धार्मिक मान्यताओं, संस्कारों और स्थानीय परंपराओं  के अनुरूप आज सवेरे बाबा को भोजन परोसे जाने की रस्म निभाई है. दरअसल यह ऐसे रस्म-रिवाज़ हैं, जहां दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए श्राद्ध कर्म के दौरान हर दिन स्थानीय विधि-विधान और परंपरा के अनुरूप इसे निभाया जाता है.

इधर दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का तीन कर्म कार्यक्रम गुरुवार को पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न हुआ. वहीं अब 15 अगस्त को दशकर्म और 16 अगस्त को 11 वां होगा. दशकर्म में देश भर से लोगों के आने की उम्मीद है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है. घर के पास बड़े-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं. गुरु जी के घर के पास तालाब की साफ-सफाई, पार्किंग और बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है.

 

Tags:hemant sorendishom gurudishom guru shibu sorengurujiguruji shibu sorenshibu sorenshibu soren demisecm hemant sorenjharkhand sarkarkalpana sorenrupi sorensita sorenbasant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.