✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: बेटे और पोते ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:50:56 AM

पलामू(PALAMU): जिस बाप ने अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर उसे अपने पैर पर खड़ा किया. उसके लिए ना जाने कितनी कठनाइयों को झेला. लेकिन वही बेटा जब बड़ा हो गया और पिता ने शादी करा दी तब उसे संपत्ति का लालच हो गया, और अपने बेटा के साथ मिल कर अपने पिता की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर कर दी. इस घटना के बाद बाप बेटा मौके से फरार हो गए है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आरोपी पिता पुत्र की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.मामला छतरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव  की है.        

पुलिस के मुताबिक घटना  छत्तरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव में बीते रात में ही घटना घटी है. मृतक की पहचान नारायण यादव उम्र करीब (55) वर्ष बताया गया है. जहां मृतक के दो बेटा के साथ आपसी जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था जहां नारायण यादव ने एक बेटे के साथ गौतम पलांट के समीप नया घर में  परिजनों के साथ रहता था, रविवार की देर रात जमीन विवाद में अपने  बेटे के साथ मिलकर भाई के चक्कर में घर से खींचकर बेटे विनेश्वर यादव और पौत्र राहुल कुमार,दीपक कुमार ने  नारायण यादव की चाकू ओर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मौके से आरोपी फरार हो गए. हत्या की सूचना पर छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. ओर घटना की तहकीकात में जुट गए.

पोते और बेटे ने पिता को मार डाला 

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि नारायण यादव के 3 पुत्र हैं जबकि जमीन विवाद को लेकर बड़े और छोटे बेटे के साथ संपत्ति को लेकर लगातार विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उसने पिता की हत्या कर दी. छत्तरपुर डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के चलते बेटे व पौत्र ने नारायण यादव की हत्या की है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है.

Tags:jharkhandjharkhand newschatarpur newsPalamu ChatarpurMurder in chatar purPalamu BreakingJharkhand breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.