✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कहीं कोहरे के कारण तो कहीं पटरी में दरार के कारण बाधित हो रहा रेल परिचालन, जानिए विलंबित ट्रेनों की सूची 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:31:27 PM

धनबाद (DHANBAD) : जाड़े के सीजन में रेल के पहियों पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है. कहीं कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही है तो कहीं रेल पटरी में दरार की सूचना पर ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया जा रहा है. जाड़े के दिनों में रेल पटरी सिकुड़ने के कारण दरारें आ  जाती हैं. और सुरक्षा के ख्याल से ट्रेनों को जहां-तहां रोक कर इसकी जांच करने के बाद ही ट्रेनों को आगे जाने दिया जाता है. धनबाद, आसनसोल के बीच प्रधानखांता रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी में दरार की सूचना पर बुधवार को मुंबई मेल सहित कई ट्रेनों को धनबाद स्टेशन पर रोक दिया गया. जिसके कारण घंटो के लिए ट्रेन का परिचालन ठप रहा.

रेल पटरी में जर्क

धनबाद टाटानगर स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस के चालक ने रेल पटरी में जर्क की सूचना कंट्रोल को दी. लोको पायलट की सूचना पर धनबाद से कुमार धूबी की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया. पाथरडीह की टीम को मौके पर भेजा गया. रेल पटरी की जांच की गई लेकिन पटरी में दरार कि कहीं पुष्टि नहीं हुई. जर्क वाले स्थान पर रेल पटरी को ठीक कर ट्रेनों को रवाना किया गया .इस दौरान धनबाद स्टेशन पर कई ट्रेनें खड़ी रही. इधर, उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण लगातार दूसरे दिन राजधानी एक्सप्रेस सहित डाउन में आने वाली ट्रेनों की चाल सुस्त रही.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:train late scheduleschedule of late trainslist of trains running latedhanbad newsjharkhand lstest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.