✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबूलाल मरांडी का तंज, कहा - राज्य सरकार के कुछ अधिकारी बन गए हैं हेमंत सोरेन के कार्यकर्ता, झामुमो के पक्ष में कर रहे हैं प्रचार

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:34:54 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में कल 20 नवंबर को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में एक दिन पहले आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है. ट्विटर में उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सरकार के कुछ अधिकारी हेमंत सोरेन के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. ये भ्रष्ट अधिकारी किसी भी तरह से धनवार विधानसभा समेत अन्य महत्वपूर्ण विधानसभाओं में भाजपा के पक्ष में मतदान प्रतिशत को कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं.  

ये भ्रष्ट अधिकारी विभिन्न प्रकार के हथकंडों को अपनाने की योजना बना रहे हैं. जैसे कि भाजपा समर्थक मतदाताओं को मतदान क्षेत्र में जाने से रोकना, भ्रम फैलाना, भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाना, बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित करना आदि. वहीं, बाबूलाल मरांडी ने ऐसे अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने हरकतों से बाज आयें. भाजपा सरकार बनते ही उन्हें बिना किसी विलंब के दंडित किया जाएगा. साथ ही चुनाव आयोग झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से अनुरोध है कि वे ऐसे अधिकारियों की साजिश और प्रपंच को रोक कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में मदद करें.

Tags:झारखंड सरकारसीएम हेमंत सोरेनझामुमोबाबूलाल मरांडीभाजपाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडीझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड विधानसभा चुनावझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेटJharkhand GovernmentCM Hemant SorenJMMBabulal MarandiBJPBJP State President Babulal MarandiJharkhandJharkhand NewsJharkhand Assembly ElectionsJharkhand Assembly Elections 2024Jharkhand Assembly Election Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.