✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जब चलने लगीं अचानक गोलियां- जानिये आगे क्या हुआ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:51:48 AM

गुमला (GUMLA): शहर के परमबीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आज भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद आंसू गैस के गोले धड़ाधड़ छोड़े और जब भीड़ उग्र होने लगी तो लाठियां बरसाईं. आखिर में जाकर मजबूरन उन्हें फायरिंग करनी पड़ी. आप घबरा गए होंगे कि आखिर माजरा क्या है. 

दरअसल आज पुलिस के जवानों को भारी भीड़ का सामना करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था. जब भीड़ सामने हो तो पुलिस को क्या करना चाहिए इसी का अभ्यास चल रहा था. इसे मॉक ड्रील कहते हैं. यह सब कुछ सार्जेंट मेजर रविंदर कुमार टीम कर रही थी. सार्जेंट मेजर जवानों को लगातार आवश्यक निर्देश देते रहे.

अभ्यास का उद्देश्य

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी चंचल कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस किसी भी परिस्थिति से भीड़ से निपटने को तैयार है. वहीं इस अभ्यास से जवानों को काफी जानकारी मिली है. ताकि सही समय पर उन्हें कब क्या कार्रवाई कैसे करनी है, इसका फैसला लेने में सुविधा हो. इसी उद्देश्य से जवानों को यह अभ्यास करवाया गया.

जिला प्रशासन सर्तक

अक्सर गंदों या रैली के दौरान हंगामे में पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब क्योंकि बकरीद और रथ यात्रा वापसी जैसे सामने हैं, ऐसे में कोई अनहोनी न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन सर्तक है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.