☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में बनेगा सोलर पार्क, जल्द निकाली जाएगी निविदा,बिजली की समस्या होगी दूर

हुसैनाबाद में बनेगा सोलर पार्क, जल्द निकाली जाएगी निविदा,बिजली की समस्या होगी दूर

पलामू(PALAMU) हैदरनगर के परता में जल्द ही सोलर पार्क की स्थापना की जाएगी. सोलर पार्क को लेकर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. आने वाले दिनों में झारखंड कैबिनेट से इस प्रस्ताव को पास कर निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. सोलर पार्क बन जाने से परता के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. कम डर पर बिजली के साथ कई समस्याओं का निदान हो जाएगा. इस मुद्दे को हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान भी सवाल पूछा था. जिसमें सरकार की ओर से जवाब मिला है.         

हैदरनगर अंचल के परता गाम में सोलर पार्क की स्थापना अब तक नहीं होने पर हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने गत दिनों आवाज उठाने का काम किया है. सोलर पार्क की स्थापना को लेकर विधायक काफी गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि सोलर पार्क की स्थापना हो जाने से बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध कराने के बावजूद इस कार्य में बेवजह देरी की जा रही है. विधायक श्री सिंह ने बताया कि उनके सवाल पर विभागीय मंत्री ने जवाब दिया है कि पलामू जिला के हैदरनगर के परता गांव के समीप सोलर पार्क की स्थापना हेतु कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति एवं राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव योजना प्राधिकृत समिति द्वारा पारित कर दिया गया है.

शीघ्र ही मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है.स्वीकृति के उपरान्त निविदा के माध्यम से सोलर पार्क की स्थापना की जाएगी. विधायक श्री सिंह ने कहा कि मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलते ही परता के समीप सोलर पार्क की स्थापना की निविदा निकल जायेगी. उन्होंने कहा कि वह एक एक काम को लेकर गंभीरता के साथ लगे हैं. परिणाम भी क्षेत्र में दिख रहा है.

Published at:05 Aug 2024 02:25 PM (IST)
Tags:solar panelsbhadla solar parksolar powersolar energysolar parksolarbhadla solar park rajasthanbhadla solar park documentarypark solarsolar farmbadhla solar parkbenban solar parkamguri solar parksolar park in indialargest solar parksolar park in assamsolar park in dubaierlenbach solar parksivasagar solar parksolar panelbhadla solar park tourbhadla solar park costbhadla solar park upscbhadla solar park indiasolar park in jharkhandjharkhand me solar parksolar plant in jharkhandsolar energy in jharkhandbiggest solar plant in jharkhandfloating solar plant in jharkhandlargest solar park in indialargest solar park in the worldbiggest solar park in rajasthan india bhadla solar parksolar park for jharkhandsolar plantjharkhandsolar panels for homebiggest solar park in the worldkamlesh kumar singhkamlesh singhkamlesh singh mlakamlesh thakurrpn singhkamlesh singh chauhankamlesh kumar singh mlamla kamlesh singh expressedkamlesh singh jharkhandहरिहरगंज mla kamlesh kumar singhmla kamlesh kumar singh hussainabadhussainabad mla kamlesh kumar singh ncpsukhvinder singh sukhu's wifekamleshmlc vishal singhncp mla kamleshhoshiar singhcp singhshivraj singhsuraina mla kamlesh dodiyarkamlesh dodiyar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.