✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सोशलिस्ट पार्टी ऑफ लोहिया, प्रत्याशियों का किया जा रहा है चयन

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:38:01 AM

बोकारो (BOKARO) : झारखंड में होने वाले आगामी चुनाव के लिए सोशलिस्ट पार्टी लोहिया पूरी तरह से तैयार है. पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कांति देव का कहना है कि अगर उनका समर्थन समान विचारधारा की पार्टी करती है, तो उनकी पार्टी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को भी तैयार है. इसके लिए आलाकमान के निर्देश पर प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है और जल्द ही प्रत्याशियों का चयन होने की बात बताई जा रही है.  

चुनाव को लेकर तैयारी जारी

आने वाला चुनाव कैसे और कहां से लड़ना है इसकी तैयारी की जा रही है. गोमिया विधानसभा से वह खुद चुनाव लड़ेंगे जिसे लेकर बेरमो, डुमरी, रामगढ़, गिरिडीह, मधुपुर इत्यादि जगहों के लिए प्रत्याशियों के साथ बात विचार किया जा रहा है. सोशलिस्ट पार्टी लोहिया झारखंड में हर हाथ को रोजगार, गरीब कन्याओं के विवाह हेतु 51,000 रुपये की आर्थिक मदद, किसानों को कृषि उपकरण खरीदने हेतु आर्थिक मदद सहित 37 सूत्री एजेंडों के साथ होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

जगरनाथ महतो के निधन पर जताई शोक

पूर्व श्री देव ने झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राजा कुमार, मिथलेश कुमार, बैजनाथ शर्मा, संतोष कटारियार,सुभाष कुमार आदि भी मौजूद थे.

रिपोर्ट: संजय कुमार 

 

 

Tags:Socialist Party of Lohiaelections12 assembly constituencies12 assemblyTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.