✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में ऐसे मना कुत्ते का जन्मदिन कि पूरे शहर में हो रही इसकी चर्चा, जानिए

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:33:42 PM

धनबाद(DHANBAD) : बेजुबान  से इतनी मोहब्बत, घर के सदस्य की तरह दुलार और प्यार, उसे कोई तकलीफ ना हो, उसे कोई डांट-डपट ना करे. इन सब का ख्याल रखते हुए लोयाबाद में कुत्ते के मालकिन ने निमंत्रण कार्ड बांट कर कुत्ते का जन्मदिन मनाया. सुनने में आपको जरूर अटपटा लग रहा होगा लेकिन हुआ यही है. निमंत्रण कार्ड बांट कर अतिथियों को बुलाया गया, फिर पार्टी की गई. कुत्ते को नया कपड़े पहनाया गया. कुत्ते ने केक भी काटा. मौके पर लोगों की भीड़ भी थी.प्यार से पालतू कुत्ते का नाम ऑस्कर रखा गया है. ऑस्कर के नाम से ही निमंत्रण कार्ड छपा, कार्ड में लिखा हुआ है कि मेरे ऑस्कर के जन्मदिन पर आपका हार्दिक अभिनंदन है. आपसे आग्रह है कि आप पहुंचकर ऑस्कर  को स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद दे. सिर्फ केक ही नहीं कटा बल्कि डीजे पर जमकर डांस भी हुआ. निमंत्रण पाकर पहुंचे लोगों ने ऑस्कर के लिए गिफ्ट लेकर भी गए थे. 

फैमिली मेंबर की तरह है आस्कर 
 
मालकिन सुमित्रा मैडम  का कहना है कि ऑस्कर फैमिली मेंबर है, वह एक साल का हो गया है और यह उसका पहला जन्मदिन है. इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया है. सुमित्रा मैडम का कहना है कि ऑस्कर भले ही बेजुबान है लेकिन परिवार के किसी सदस्य उसकी अहमियत कम नहीं है. परिवार के हर सदस्य उसे दुलारते और पुचकारते है. घर के सदस्य की तरह सभी लोग उसके खाने-पीने की चिंता करते हैं और उसके स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत और सजग रहते है. वैसे तो कोयलांचल में पशु प्रेमी और भी है, घर में महंगे महंगे कुत्ते रखते है. खुद के काम को पेंडिंग रख उनका ख्याल रखते है. लेकिन आस-पड़ोस के लोगों को निमंत्रण कार्ड देकर ऑस्कर के जन्मदिन मनाने का यह तरीका चर्चा का विषय जरूर बन गया है.

 रिपोर्ट: शांभवी, धनबाद

Tags:A dog birthday celebrated in dhanbaddhanbad dog birthday celebrationdhanbad newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.