✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सर्पदंश की शिकार किशोरी की झाडफुंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी, अस्पताल में मौत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:04:25 AM

सिमडेगा(SIMDEGA): जिल में सर्पदंश की घटना रुकने काए नाम नहीं ले रही. ताजा मामला ठेठईटांगर का है, जहां एक महिला सर्पदंश का शिकार हुई. मगर, ओझगुणी के चक्कर में महिला की जान चली गई. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश से मिली जानकारी के अनुसार आरती अपने परिजनों के साथ जमीन पर सोई थी. इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया. घटना के बाद देर रात परिजन उसे तुरंत लेकर ओझागुणी के पास जाकर झाडफुंक करवाने लगे.

लाख समझाने के बाद अस्पताल ले जाने को हुए तैयार

सोमवार की सुबह दस बजे करीब पुलिस को इसकी सूचना मिली. पुलिस घटनास्थल पहुंच घायल किशोरी को अस्पताल पंहुचाने को कहा. लेकिन परिजन अस्पताल जाने को नहीं तैयार नहीं हुए. थाना प्रभारी और जिला परिषद सदस्य कृष्णा बडाईक के द्वारा बहुत समझाने पर परिजन अस्पताल लाने को तैयार हुए. ठेठईटांगर अस्पताल पंहुचते हीं आरती ने दम तोड़ दिया. चिकित्सकों ने कहा कि पहले लेकर आने से आरती की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन परिजन अंधविश्वास में फंसे रहे और मासूम की जान चली गई. आरती की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.