✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गेंद समझकर बच्चे ने उठा लिया बम, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:40:43 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) देसी बम के फटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई.जबकि एक दस वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. ये बच्चे बम को गेंद समझ कर खेलने लगे थे,उसी दौरान बम उसके हाथ में ही विस्फोट हो  गया. घायल बच्चे को पहले भाटपरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे कोलकाता के ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. यह घटना कोलकाता से 35 किलोमीटर दूर बैरकपुर में घटी है.

रेलवे ट्रॅक के किनारे बम को एक झाड़ी में छिपाया गया था

पुलिस और राज्य आपराधिक जांच विभाग के बम निरोधक दस्ते ने उसी स्थान  से एक और जिंदा बम बरामद किया है.रेलवे ट्रॅक के किनारे बम को एक झाड़ी में छिपाया गया था. नैहाटी के सरकारी रेलवे पुलिस के अधिकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक बम विस्फोट के समय दो बच्चे खेल रहे थे. देसी बम को बच्चों ने गेंद समझकर हाथ में उठाकर खेलने की कोशिश की थी. पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है. 

Tags:kolkata newsbomb

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.