✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबानगरी में झपट्टामार गिरोह का बोलबाला, दिनदहाड़े कर रहे छिनतई

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:42:38 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर में झपट्टामार गिरोह सक्रिय हो गया है. यह गिरोह राह चलते लोगों को काफी परेशान कर रहा है. ताज़ा मामला जसीडीह थाना क्षेत्र का है. यहां से अपराधियों ने एक व्यक्ति से 1 लाख रुपये की छीनतई की घटना को अंजाम दिया. इससे पहले कुंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति से 2 लाख और दो लाख 87 हज़ार की छिनतई की थी.

बाइक पर सवार थे अपराधी

जानकारी के अनुसार देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित साकेत विहार मोहल्ला निवासी पीड़ित राकेश कुमार तिवारी जसीडीह के स्टेट बैंक की बाजार ब्रांच से 1 लाख रूपया निकालकर ऑटो से घर जा रहे थे. इसी बीच तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने पैसों से भरे बैग को झपट्टा मार लिया. पीड़ित ने इस घटना की शिकायत जसीडीह थाना में कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि इससे पहले कुंडा थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड में 2 लाख और दो लाख 87 हज़ार की  छिनतई इसी तरह झपट्टा मार कर हो चुकी है. इसमें पहला मामला 28 जुलाई को राकेश कुमार मिश्रा के साथ घटी और दूसरा छिनतई 8 अगस्त को संतोष वर्णवाल के साथ हुई. क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे छिनतई के मामले से लोग काफी परेशान है. ऐसे में पुलिस झपट्टा मार गिरोह पर नकेल कसने में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है. लगातार घट रही इस तरह की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.