✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के गांवा में मिला लापता व्यक्ति का कंकाल,  जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:48:58 PM

 

 

गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के मालदा के नदी के समीप खेत में रविवार की देर शाम एक मानव कंकाल मिला. कंकाल की पहचान इसी थाना क्षेत्र के पांडेडीह मुहर्रिया गांव निवासी 60 वर्षीय मन्नु मुसहर के रूप में किया गया है. मृतक की पत्नी ने पति के कपड़े और चप्पल से किया है. इस दौरान जब जानकारी मिला तो गांवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. घटनास्थल से ही मृतक का कपड़ा और चप्पल मिला.

दो सप्ताह से लापता था मृतक

जानकारी लेने पर मृतक की पत्नी और बेटे और बेटियो ने बताया की उनके पिता करीब दो सप्ताह से घर से लापता थे. जिसकी जानकारी गांवा थाना पुलिस को भी दिया गया था. हालाकि पुलिस भी लापता मन्नु मुसहर के तलाश में जुटी हुई थी. लेकिन कोई सूचना नहीं मिला. वही दो सप्ताह के बाद रविवार की देर शाम मन्नू का कंकाल मालदा नदी के समीप खेत में पड़ा मिला.

जांच में जुटी पुलिस

इधर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है तो मृतक के कंकाल को अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परिक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी. लेकिन मृतक का कंकाल मिलने से गांवा थाना पुलिस परेशान जरूर नजर आ रही है. लिहाजा, पुलिस समझ नही पा रही की मृतक का हत्या हुआ है या मामला कुछ और है.

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Skeleton of missingperson found in village of Giridihpolice engaged in investigationSkeleton of missing person found in village of Giridihगिरिडीह के गांवा में मिला लापता व्यक्ति का कंकाल

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.