✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अब छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, स्कूल छोड़ने के बहाने दिया घटना को अंजाम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:34:09 PM

रांची(RANCHI): झारखंड किस ओर जा रहा है. यहां हर दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं. मानों हर तरफ दरिंदे घूम रहे हैं. ताजा मामला नामकुम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक छह साल की बच्ची को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया है. आरोपी बच्ची के घर के पास का रहने वाला है. घर वालों को कभी उम्मीद नहीं होगी कि जिसे बच्ची चाचा-मामा पुकारती थी. वहीं उसके साथ दरिंदगी कर देगा.

दरअसल मामला सोमवार सुबह का है. बच्ची स्कूल जाने को हंसी-खुशी तैयार हुई. बच्ची स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में उसे घर के पास के अंकल दिख गए. उसने बच्ची को चौकलेट देकर कहा कि चलो मै तुम्हें स्कूल छोड़ देता हूँ. बच्ची उसके साथ चली गई, लेकिन घर से कुछ दूर एक पुराना भवन है जहां दरिंदे ने उसे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

बच्ची रोती हुई अपने घर आई तो अपनी लड़खड़ाती हुई जुबान में पूरी दास्तान अपनी माँ को बतायी, जिसके बाद नामकुम थाना में बच्ची के मां-पिता पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.                

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.