✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुधिया रौशनी में 30 से धनबाद की छह टीमें खेलेंगी क्रिकेट मैच, जानिए पूरा डिटेल्स 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:16:20 AM

धनबाद(DHANBAD) 99 ग्रुप आमंत्रण कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 मई से रेलवे स्टेडियम में होगा.  इंडिगो क्लब  आयोजित प्रतियोगिता में धनबाद की छह टीमें हिस्सा लेंगी, प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.  वर्षों बाद रेलवे स्टेडियम में दुधिया रौशनी में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, प्रतियोगिता का फाइनल चार जून को खेला जाएगा.  रविवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, 99 ग्रुप के चैयरमैन श्याम पांडेय और आयोजन सचिव एसए रहमान ने यह जानकारी दी. 

शाम चार बजे से शुरू होंगे मैच 
 
 बताया कि मैच शाम चार बजे से शुरू होगा.  20 ओवर के मैच में खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपना हॉस्पिटल देगा.  आयोजन सचिव एसए रहमान जूनियर ने बताया कि टूर्नामेंट के टाइटल स्पांसर 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज है.  प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम भी मौजूद रहेंगे.  आयोजन समिति की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा , टूर्नामेंट में ऑफिसर एकादश, सिंफर एकादश, एमपीएल एकादश, धनबाद डायमंड, 99 ग्रुप और धनबाद क्लब की टीम खेलेंगी. । प्रेसवार्ता में शब्बीर आलम, अनूप झा, सुनील अग्रवाल, शकील अंसारी मौजूद थे.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

 

 

 

 

 

Tags:dhanbadday nightcricketmatchfinal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.