✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर: हूल दिवस पर भोगनाडीह में आदिवासी और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज और आंसू गैस से मचा हड़कंप, स्थिति तनावपूर्ण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:39:27 AM

साहिबगंज: जिले के बरहेट प्रखंड पर स्थित भोगनाडीह से फिर से हुल क्रांति की आगाज होने की संकेत मिल रहा है. आपको बता दें कि अमर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मभूमि भोगनाडीह में संथाल ग्रामीण और पुलिस के बीच जम झड़प हो गई है. इस झड़प के बीच खबर यह भी है कि संतालों के तीर से दो जवान भी जख्मी हुए हैं. वहीं पुलिस ने भी गोली और आंसू गैस के गोले छोड़े है. इस तनावपूर्ण घटना के बाद अमर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मभूमि भोगनाडीह की स्थिति बेहद तनावपूर्ण है.

हताहत की वास्तविक सूचना नहीं मिल पायी है सूत्रों के अनुसार पुलिस के दो जवान तीर से जख्मी हुए हैं. पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस का प्रयोग किया है. गोली चलने की अपुष्ट खबर आ रही है.

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो-दिन पूर्व से ही शुरू हुआ था विवाद

विगत कुछ दिनों से प्रशासन और ग्रामीण के बीच हूल दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर खिंचतान चल रही थी.सिद्दो कानू के वंशज मंडल मुर्मू स्थानीय स्टेडियम में 30 जून हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम करना चाहते थे.उन्होंने इसकी लिखित सूचना प्रशासन को दी,लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद वहां के ग्रामीण नाराज हो गये और प्रशासन के खिलाफ इन्होंने मोर्चा खोल दिया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की इजाजत दी,लेकिन प्रशासन के द्वारा देर रात इनके मंच को नुकसान पहुंचा गया। मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से लिखित परमिशन देने का आग्रह किया, बावजूद उनके कार्यक्रम में बाधा डाला जा रहा था. गांव के मांझी और समस्त ग्रामीण उनके साथ हैं.

रिपोर्ट: गोविन्द ठाकुर 

Tags:झारखंडJharkhand newsSahibganj newsहुल क्रांति की आगाजAmar Shaheed Sido-Kanhuclashes between tribals and policeClashes between tribes and police in Sahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.