✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में सामान्य हो रहे पेट्रोल पंपों के हालात, फिर भी पुलिस अलर्ट; जमाखोरी और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 11:14:18 AM

रांची (RANCHI): राजधानी में पेट्रोल और डीजल को लेकर पिछले कुछ दिनों से बनी अफरा-तफरी अब धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है. शहर के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बहाल हो चुकी है और लंबी कतारों में भी कमी आई है. हालांकि हालात सामान्य होने के बावजूद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जमाखोरी, कृत्रिम कमी पैदा करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ऐसे में प्रसाशन की ओर से कहा गया है कि सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहनी चाहिए. अगर किसी पेट्रोल पंप पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने के बावजूद ग्राहकों को ईंधन नहीं दिया जाता है या जानबूझकर कमी दिखाई जाती है, तो संबंधित संचालकों पर कानूनी कार्रवाई होगी.

पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और पेट्रोलियम अधिनियम 1934 के तहत कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी पेट्रोल पंपों को अपने यहां उपलब्ध स्टॉक और सरकारी दरों की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से दिखाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी तरह की अफवाह फैलने से रोका जा सके. सड़क सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. नए निर्देशों के मुताबिक अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए इसकी निगरानी करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की जा सकती है.

इसके अलावा खुले बोतल, जरकिन या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल देने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है. हालांकि कृषि कार्य के लिए जरूरतमंद किसानों को पहचान पत्र दिखाने पर छूट दी जा सकती है. प्रशासन ने एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पुलिस का कहना है कि हालात सामान्य हैं, लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

Tags:Ranchiranchi updateranchi update newsranchi latest newslatest newstop newsranchi petrol crisispetrol crisis

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.