✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बहन मायावती ने भतीजे को बनाया अपना उत्तराधिकारी,लखनऊ की बैठक में जानिए क्या कहा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:39:34 PM

धनबाद(DHANBAD): बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर अपनी विरासत उन्हें सौंप दी है.इस चौकाने वाले निर्णय की घोषणा उन्होंने रविवार को की. रविवार को लखनऊ में विभिन्न राज्यों से आए पार्टी पदाधिकारी की बैठक में उन्होंने यह ऐलान किया. साथ ही कहा कि पार्टी के भीतर संशय को खत्म करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है. लखनऊ की बैठक में मायावती ने कहा कि उन्होंने जब भी पार्टी के किसी नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी तो वह खुद को उनके उत्तराधिकारी समझने लगे. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी वह इसी तरह पेश आते थे. इससे पार्टी में एक संसय से पैदा हो रहा था. इसी वजह से उन्होंने आकाश को उत्तराधिकारी घोषित किया है .बसपा सुप्रीमो ने अपने भाई आनंद कुमार को भी पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया था. मगर पार्टी की कमान भतीजे आकाश को ही सौंप दी है.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsMayawatiBahujan Samaj Party supremo Mayawati

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.