✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सर...मेरा पति बहुत मारपीट करता था, इसलिए  पत्थर से कूचकर मार डाला, पढ़िए  हत्या करनेवाली महिला का सनसनीखेज खुलासा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:24:15 AM

टीएनपी डेस्क: सर, मेरा पति आए दिन मुझसे बहुत मारपीट करता था. एक दिन गुस्से में मैंने भी उसे पत्थर से कूचकर मार डाला. मैं उसके व्यवहार से परेशान हो गई थी. यह खुलासा एक महिला का है, जिसने अपने पति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है. गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के लोटवा गांव निवासी बिनोद गोप की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर लिया है. उसका शव दो दिन पहले गांव के पास एक पेड़ के नीचे मिला था. साथ ही साथ बसिया पुलिस ने आरोपी पत्नी फुलो देवी को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया.

इस मामले में थाना प्रभारी युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने बताया कि गुमला एसपी के निर्देश पर मामले क खुलासा के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. जब इस मामले की जांच होने लगी तो शक की सूई उसकी पत्नी फुलो देवी की ओर गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जब उसके साथ सख्ती से  पूछताछ की गई तो उसने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली.

फुलो देवी ने अपने बयान में बताया कि 21 अप्रैल की दोपहर बाद वह बानागुटू बाजारटांड़ में कुसुम पेड़ के नीचे लाह चुन रही थी. तभी उसका पति बिनोद गोप वहां आया और उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट करने लगा. इसके बाद वह गुस्से में आकर पास में रखे पत्थर से पति के सिर पर वार कर दी. इसके बाद वह वहीं पर गिर गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी जब्त कर कर लिया है.

Tags:Jharkhand newsGumla newsCrime newsMurder in gumlaGumla policemurder of binod gopGumla crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.