✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला-खरसांवा में बढ़ा अपराध का ग्राफ, सुरक्षा व्यवस्था की जाए दुरुस्त- सिंहभूम चैंबर ने CM को लिखा पत्र

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:38:43 AM

सरायकेला-खरसांवा(SARAIKELA-KHARSAWAN): जिले में नशीली पदार्थों का गोरखधंधा जोरों पर है. हर रोज हत्या हो रही है. अपराधी पकड़ से बाहर हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकार को काफी राजस्व का नुकसान होगा. ऐसी चिंताजनक बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे एक पत्र में व्यक्त की गई हैं. पत्र सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से अध्यक्ष विजय आनंद मूनका और मानद महासचिव मानव केडिया ने लिखा है. इसकी प्रति मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को भी भेजी गई है. 

ये भी देखें- फिल्म ‘काली’ के निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

लगभग एक हजार से अधिक कल-कारखाने

विजय आनंद मूनका ने पत्र में राज्य सरकार से जिले में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि सरायकेला-खरसांवा औद्योगिक क्षेत्र है. यह कोल्हान ही नहीं बल्कि पूरे राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां लगभग एक हजार से अधिक छोटे-बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं जो राज्य सरकार के राजस्व के एक बड़े हिस्से का श्रोत है. इसके बावजूद राज्य सरकार यहां सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.