✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंहभूम चैंबर : 2006 में पिता के बनवाए हॉल को अशोक भालोटिया ने दिया नया रंग-रूप, आज हुआ उद्घाटन

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:25:37 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भवन के सी.एल. भालोटिया हॉल को चैंबर के पूर्व अध्यक्ष स्व. चिमनलाल भालोटिया की स्मृति में उनके अनुज चैंबर के पूर्व अध्यक्ष स्व. चन्दूलाल भालोटिया ने 2006 में बनवाया था. उनके पुत्र और चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने उसका जीर्णोद्धार नए रंग-रूप में किया है. आज इसका उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, निर्मल काबरा, अशोक भालोटिया और चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने संयुक्त रूप से किया.

 ये भी पढ़ें:

अनियंत्रित बस पलटी, बीएसएफ के जवान की मौ'त, 1 दर्जन से अधिक लोग घा'यल

शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भालोटिया और उनके अनुज अजय भालोटिया को फूलों का गुलदस्ता देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.  अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चैंबर अशोक भालोटिया का अभिनंदन करता है.  उन्हें धन्यवाद करता हूं. उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता चन्दूलाल के कार्य को आगे बढ़ाया उन्हीं के पथ पर चलते हुए चैंबरहित में हॉल का जीर्णोद्धार करवाया है. उन्होंने कहा कि आशा है कि आगे भी वे चैंबर और व्यापारीहित के कार्यों में अपना योगदान देंगे.  उन्होंने इस हॉल के निर्माण में लगे उपाध्यक्ष नितेश धूत, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इनकी मेहनत से इस हॉल का जीर्णोद्धार अच्छे तरीके से हो पाया.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.