✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में सिंह मेंशन और पृथ्वी सिंह के समर्थकों में झड़प,दर्जन भर लोग घायल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 3:07:13 AM

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव के अंतिम समय मे झरिया सिंह नगर स्थित वार्ड 35 के बूथ 8 में सिंह मेंशन और पृथ्वी मेंशन समर्थक आपस मे भिड़ गया.दोनों ओर के समर्थक में जमकर झड़प हुई.इस दौरान मतदान केंद्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.पृथ्वी मेंशन से मेयर प्रत्याशी के रूप में इंदु सिंह मेयर उमीदवार है.सिंह मेंशन से पूर्व विधायक संजीव सिंह उमीदवार है.इंदु सिंह और संजीव सिंह में चाची भतीजा का रिश्ता है.

दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले है.घटना में सिंह मेंशन के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए.मारपीट में घायल रोहित कुमार से मेयर प्रत्याशी मिलकर सुरक्षा का आश्वासन व दोषियों पर कार्रवाई का भरोषा दिया.

घटना की सुचना पर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह व मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह की बहू आसानी सिंह,बेटी संध्या सिंह अपने घायल समर्थक का हाल लेने मौके पर पहुँचे.दोनों पक्ष एक दूसरे पर एफआईआर करने की बात कह रहे है.

वहीं  दूसरी ओर पृथ्वी मेंशन समर्थक से भी आधा दर्जन लोग हुए घायल हुए है. इलाज झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम में चल रहा है.

वहीं  अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने पर अन्य प्रत्याशी समर्थकों के द्वारा मारपीट में घायल युवक ने कहा कि वह अपने चहेते प्रत्याशी को वोट दिया.जिसके कारण कई लोग उसे मारा पीटा.

मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह की बेटी संध्या सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था.इसी दौरान लाठी डंडा तलवार लेकर लोग पहुँच गए.सभी के साथ मारपीट करने लगे.हमला में कई लोग घायल हुए है.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Tags:Dhanbaddhanbad newsdhanbad nigam electionSingh menshionindu singhjhariya news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.