✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रक लोडिंग को लेकर फिर भिड़े सिंह मेन्शन और रघुकुल समर्थक, खूब चले लाठी -डंडे 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:13:38 PM

धनबाद(DHANBAD): शनिवार को फिर धनबाद में लाठी -डंडे चले.  बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा में 4 A पैच  के पास  शनिवार को अपराह्न यह  घटना हुई.  मारपीट करने वाले एक तरफ सिंह मेंशन के समर्थक थे, तो दूसरे और रघुकुल को चाहने वाले.  दोनों ओर से लाठी -डंडे, ईंट - पत्थर का प्रयोग किया गया.  कुछ देर के लिए लोडिंग पॉइंट रणक्षेत्र में बदल गया था.  मारपीट शुरू होने के बाद चारों ओर अफरातफरी मच गई.  आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटे  आने की खबर है.  सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल पंहुचा. 
 
आसपास के थानों की पुलिस भी पहुंची 
 
आसपास के थानों को भी बुला लिया गया था.  अभी भी इलाके को पुलिस छावनी में बदल कर रखा गया है.  पूरे घटनाक्रम में पुलिस की नजर बानी हुई  है.  इस संबंध में सूत्र बताते हैं कि कुछ दिन पहले इस बात को लेकर समझौता हुआ था कि किस दंगल को लोडिंग के लिए कितने ट्रक दिए जाएंगे.  लेकिन बाद में समझौते को तोड़ने की कोशिश होने लगी और अधिक ट्रक लोडिंग के लिए मांगे जाने लगे.  यह आग  पिछले कई दिनों से सुलग रही थी लेकिन आज मारपीट में तब्दील हो गई.  अभी तक इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.  देखना है कौन-कौन पक्ष सामने आता  है और मुकदमा दर्ज कराता है.  पुलिस अभी भी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadbhowramansionraghukulmarpeet

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.