✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SINDRI -पुलिस दल पर फायरिंग कर भाग निकले क्रिमिनल्स, घटना से पुलिस का इंकार, जानिए फुल डिटेल्स 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:19:06 PM

धनबाद(DHANBAD): पुलिस कहती है कि घटना हुई ही नहीं है जबकि लोगो  का दावा है कि घटना 100 फ़ीसदी सच है. अगर नहीं है तो फिर थाने का पेट्रोलिंग वाहन क्षतिग्रस्त कैसे हुआ है. मामला धनबाद के सिंदरी  थाने से जुड़ा हुआ है और गंभीर भी है. सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो सोमवार की रात दो  बजे के बाद लोहा लदा एक वाहन सिंदरी के sk4 कॉलोनी होकर भागना चाह रहा था. पीछे सिंदरी पुलिस का गश्ती वाहन था. पिकअप वैन पर सवार लोहा चोर अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस दल पर फायरिंग कर दिए . फिर पिकअप वैन चालक ने आगे रास्ता बंद देख पिकअप वैन  को तेजी से घुमाया. पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को धक्का मारते हुए निकल गया.

लोहा लदे वाहन का पीछा कर रही थी पुलिस 

सूत्रों  के अनुसार वाहन में चोरी का लोहा लदा  था. पुलिस गश्ती दल इसका पीछा कर रहा था. पिकअप वैन  एसीसी सीमेंट के क्लब रोड होकर निकलना चाह रहा था लेकिन रात 10 बजे के बाद एसीसी क्लब रोड बंद हो जाता है. इसलिए आगे सड़क बंद थी. पिकअप बैन सड़क को बंद देखकर गाड़ी को घुमाया और धक्का मारते और फायरिंग करते निकल भागा. घटना के संबंध में सिंदरी  थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता प्रकट की है, वहीं इलाके के डीएसपी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. कोयलांचल में चोरों का मनोबल इतना अधिक हो गया है कि वह पुलिस से भी भय नहीं खा रहे. पुलिस को ललकारते  रहते है.

धनबाद में पुलिस से भी नहीं डरते अपराधी 

पुलिस से घिरते देख फायरिंग कर भाग निकलते है. ऐसी घटनाएं कोयले के मामले में तो अक्सर होती रहती है लेकिन सिंदरी का मामला लोहा से जुड़ा बताया गया है. अगर पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भाग ही गया है तो पुलिस अगर चाहे तो उसे पाताल से भी ढूंढ निकाल सकती है. कहा ही जाता है कि पुलिस अगर चाहे तो कोई भी अपराधी बच नहीं सकता , चाहे वह पाताल में हो या आसमान में. लेकिन कई ऐसे मामले सामने आए हैं ,जिन में पुलिस धरपकड़ में रुचि नहीं दिखाती है. नतीजा होता है कि चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर होता और वह पुलिस को भी निशाने पर ले लेते है. सिंदरी में भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhandsindriCriminals escaped after firing on the police team

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.