✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा: मायके से पत्नी साथ नहीं आई तो पति ने घर लौट खा लिया जहर,  गांव में बना चर्चा का विषय

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 19, 2024,
Updated: 8:20 PM

सिमडेगा(SIMDEGA )- पति-पत्नी का प्रेम कभी-कभी उदाहरण बनकर सामने आता है. ऐसा ही प्रेम सिमडेगा के एक गांव का अनिल डुंगडुंग अपनी पत्नी से करता है. पत्नी मायके गई हुई थी. वह नहीं आ रही थी.पति अनिल उसे अपने घर यानी ससुराल आने को कह रहा था लेकिन वह कुछ ना कुछ बहाना बना देती थी. तब अनिल ने ऐसा कदम उठाया जो लोग सोच नहीं सकते थे. चलिए पूरे मामले को जानते हैं. 

अनिल ने क्या किया अपनी पत्नी के वियोग में

सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र का यह मामला है. चरकुडीह गांव का अनिल डुंगडुंग की पत्नी अपने मायके गई हुई थी. इसका मायके में कोनमेंजरा गमरझरिया में है. अनिल उसे वापस अपने घर आने को कह रहा था लेकिन वह मायके छोड़कर नहीं आ रही थी. बुधवार को अनिल अपने ससुराल अपनी पत्नी को लाने के लिए गया. लेकिन पत्नी ने कुछ बहाना बनाकर साथ चलने से इनकार कर दिया. अनिल डुंगडुंग वापस अपने गांव आ गया .वह बहुत उदास था. बस रात में वह पत्नी वियोग में जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. लेकिन जहर के कारण वह छटपटाने लगा.वह चिल्लाने लगा तो उसके घर वाले दौड़े. लोगों को समझ में आ गया कि वह पत्नी के नहीं आने से परेशान है और इसलिए ऐसा कदम उठाया है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. उसका इलाज चल रहा है.फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है.पत्नी को खबर दे दी गई.

Tags:Jharkhand newsSimdega newsCrime newsMan try to commit suicideSimdega news todayPolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.