☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा: सब्जी व्यवसायी से 17 लाख रू0 की लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: सब्जी व्यवसायी से 17 लाख रू0 की लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा(SIMDEGA): सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में 30 मई को सब्जी व्यवसायी से लूट हुई थी. कोलेबिरा ग्यालटोली मोड के पास लोहरदगा निवासी सब्जी व्यवसायी से लुटेरों ने 17 लाख रूपए की लूट की गई थी. तब से ही पुलिस पर लुटेरों को पकड़ने का दबाव था. पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब पुलिस ने लूट करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दूसरे आरोपी व्यक्ति सनाउल्लाह अंसारी पिता स्वर्गीय सहामत अंसारी महूगांव थाना बगड़ू जिला लोहरदगा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.

लोहरदगा से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

गौरतलब है कि कोलेबिरा ग्यालटोली मोड के पास लोहरदगा निवासी सब्जी व्यवसायी से 30 मई को 17 लाख रूपए की लूट की घटना हुई थी, जिसमें लोहरदगा सेन्हा निवासी सब्जी व्यवसायी जगरनाथ महतो ने कोलेबिरा थाना पहुंच बताया था कि उसके पिकअप चालक सरवर अंसारी ने साजिश कर उसके पास से 17 लाख रूपए की लूट करवा कर फरार हो गया. वहीं इस मामले में कोलेबिरा पुलिस ने एक आरोपी पिकअप चालक सरवर अंसारी को पूर्व में गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरे आरोपी के सम्बंध में कोलेबिरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दूसरा आरोपी सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा में घूम रहा है. कोलेबिरा पुलिस ने टीम गठित कर तत्परता पूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी सनाउल्लाह को धर-दबोचा और कांड संख्या 35/22  के तहत आरोपी सनाउल्लाह अंसारी को जेल भेज दिया.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा  

Published at:08 Aug 2022 06:20 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.