✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा : घर में घुसकर शादीशुदा महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर वारदात को अंजाम देने का आरोप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:36:03 PM

सिमडेगा (SIMDEGA) : झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लसिया कोम्बकेरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र की साहपुर कोम्बकेरा निवासी किरण देवी के रूप में हुई. सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल भेज दिया. वहीं जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया.

दो राउंड फायरिंग

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने महिला पर दो राउंड फायरिंग की जिसके कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई. घटना के समय घर में महिला के अलावे उसके मामा, मामा का बेटा और मृतक का 4 साल का बेटा उज्ववल महतो था. इसी दौरान घर के पास पहुंचे अपराधियों ने घर का दरवाजा तोड़ा और घर में घुसकर महिला किरण देवी को गोली मार कर मौके से फरार हो गए. यह घटना परिवार वालों के आखों के सामने घटी. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल भेज दिया.

पति पर हत्या की आशंका

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन परिजनों ने मृतका के पति पर उसकी हत्या करवाने की आशंका जताई है. जबकि पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से बचती हुई नज़र आ रही है. बता दें कि मृतका के पति सुरेंद्र महतो थल सेना में पदस्थापित है. मृतका के मामा गणेश महतो की माने तो मृतका के पति का सिमड़ेगा जिला के जलडेगा थाना क्षेत्र के सिलिंगा गांव निवासी किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसे समझाने के लिए उक्त युवती के घर मृतक के मामा गणेश महतो मृतक किरण देवी का भाई अखिल महतो और उनकी बेटी विभूति कुमारी का बेटा उज्वल महतो और मृतका स्वयं गई हुई थी. जिसे लेकर परिजनों के द्वारा हत्या की अंदेशा व्यक्त की जा रही है.

Tags:SimdegaMarried woman shot dead after entering her housesimdega newscrimejharkhand policesimdega policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.