✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बारिश का साइड इफ़ेक्ट : कोयला अधिकारी अलर्ट मोड में ,जानिए क्या क्या मिला है निर्देश 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:56:26 AM

धनबाद(DHANBAD): बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण धनबाद  में शुक्रवार रात से ही हो रही बारिश का असर कोयला उत्‍पादन पर हुआ  है. मौसम के मिजाज को देखते हुए मैनेजमेंट ने खदानों में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.भूमिगत व खुली खदानों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है. 

कंपनी की ओर से खासकर नदी किनारे एवं जोड़िया के आसपास की परियोजनाओं पर अधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने के लिए कहा गया है. जलस्तर बढ़ने पर श्रमिकों को खदान में प्रवेश नहीं करने व स्थिति को देखते हुए उत्‍पादन पर तत्काल रोक लगाने को कह दिया गया है.

खुली खदानों में पानी भरने के खतरे को देखते हुए बीसीसीएल व ईसीएल सहित तमाम कोल कंपनियों में कोल इंडिया ने हाई अलर्ट जारी करते हुए हर शिफ्ट की रिपोर्ट देने को कहा है.  नदी के किनारे स्थित खुली खदान व भूमिगत खदानों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है. मुख्यालय से लेकर कोलियरी स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम से हर घंटे रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है. बारिश के कारण धनबाद समेत झारखंड के अन्‍य जिलों में कोयला उत्पादन पर  असर  है. धनबाद में पुटकी, बरोरा, ब्लॉक टू, सिजुआ, कतरास, लोदना, बस्ताकोला, चांच विक्टोरिया क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से अच्छी बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण उत्पादन पर 6 5 फीसद तक असर पड़ा है. 

बीसीसीएल के जीएम सेफ्टी पीके दुबे ने कहा कि बीसीसीएल हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.  साथ ही एरिया सेफ्टी अफसरों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ना करें और स्वयं रिस्क एसेसमेंट पर ध्यान रखे. इधर, बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि मानसून के समय में उत्पादन पर असर पड़ता ही है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है खदानों में पानी भरने से बचाना और श्रमिकों की सुरक्षा. इसको लेकर सभी एरिया महाप्रबंधकों के साथ-साथ सेफ्टी एवं रेस्क्यू टीम को अलर्ट कर दिया गया है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.