☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज दियारा क्षेत्र के बीमार लोग अब बोट एंबुलेंस से पार करेंगे गंगा ,जानिए क्या है तैयारी

साहिबगंज दियारा क्षेत्र के बीमार लोग अब बोट एंबुलेंस से पार करेंगे गंगा ,जानिए क्या है तैयारी

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के साहिबगंज की गंगा में अब बोट  एंबुलेंस चलेगी.  दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब खटिया के सहारे नाव पर चढ़कर गंगा पार करना नहीं होगा.  अब तक दियारा क्षेत्र मैं अगर कोई बीमार हो जाता था  तो उन्हें खटिया में लिटा कर नाव के सहारे किसी तरह गंगा पार कर अस्पताल पहुंचाया जाता था.  अब पूर्णिया, मालदा, कटिहार आदि जाने वाले मरीजों को वोट एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी. झारखण्ड की यह पहली सुविधा होगी.  डीएमएफटी फंड से खरीदी गई 2 वोट एंबुलेंस शुक्रवार को साहिबगंज पहुंच गई है.  

साहिबगंज  डीसी की पहल पर शुरू हुई है सुविधा 

साहिबगंज के डीसी की पहल पर इस योजना पर फरवरी माह में मुहर लगी थी.  जानकारी के अनुसार एक वोट की कीमत लगभग 29 लाख  रुपए है.  वोट की विशेषता यह है कि इसमें दो मोटर लगे हुए है.  एक मोटर की क्षमता 40 एचपी की है. एक मोटर खराब होने के बाद दूसरा मोटर काम करने लगेगा. बोट एंबुलेंस पेट्रोल से चलेगी.  संबंधित एजेंसी को अगले 2 साल तक देख रेख  व तकनीकी खराबी दूर करने की जिम्मेवारी दी गई है.  वोट के चालक भी निजी एजेंसी के ही होंगे. 16 गुणा  6 फीट आकार का यह  एंबुलेंस जीपीएस सुविधा से लैस होगा. इसमें अग्निशमन यंत्र के अलावा दो हेड लाइट  लगे हुए है.  साहिबगंज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बोट  एंबुलेंस काफी लाभदायक साबित हो सकती है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:12 May 2023 06:29 PM (IST)
Tags:dhanbadsahibganjgangaboatambulancemarij
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.