जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले दुकानदारों ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, साथ ही एसोसिएशन ने उग्रआंदोलन की चेतावनी दी है. एसोसिएशन के जेनरल सेकरेट्री नशीम अंसारी ने बताया कि जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी दुकानदारों को बिना विश्वास मे लिए दुकानों का किराया एक बार फिर से बढ़ा दिया है.यह किराया तुगलकी फरमान के तहत बढ़ाया गया है.
पढ़े क्या हैं मांग
शुरू से होता आया है ज़ब भी शहर के दुकानों की कीमत बढ़ाया जाता था तो दुकानदारों और एसोसिएशन को जानकारी दिए बिना ही सभी दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया है, जो नियम के विरुद्ध है, उन्होंने कहा कि अगर विभाग इस बढ़े हुए किराया को वापस नहीं लेता है तो एसोसिएशन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा, उससे भी बात नहीं बनी तो एसोसिएशन कोर्ट का दरवाजा सरण मे भी जाएगा.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा