✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गुमला: श्रम सम्मान भवन के विरोध में उतरे फुटपाथ दुकानदार, MLA भूषण तिर्की का मिला साथ

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:27:46 AM

गुमला(GUMLA):  गुमला के बाजार टांड़ में बनने जा रहे श्रम सम्मान भवन का फुटपाथ दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. दुकानदार अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस स्थान पर सब्जी सहित अन्य सामानों की बिक्री कर लोग अपने परिवार का भरण पोषण  करते हैं. दूसरे दुकानदार ने बताया कि उनके पास कमाई का दूसरा कोई साधन नहीं है. दुकानदारों के लिए  सरकार को शेड बनवाना चाहिए ताकि बाजार लगाने वाले लोगों के साथ ग्राहकों को भी सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें:

अवैध धंधे के खिलाफ छापा, गैर-कानूनी ढंग से रखे गए खाद-बीज बरामद, कई दुकान सील

किसी का जीवन प्रभावित ना हो: भूषण तिर्की 

दुकानदारों के समर्थन में विधायक भूषण तिर्की भी आ गए हैं. विधायक ने कहा कि काफी दिनों से लोग यहां सब्जी सहित अन्य सामानों की बिक्री कर अपना परिवार चला रहे हैं.  प्रशासन को इनका ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी गरीब का जीवन प्रभावित ना हो.  विधायक के सामने आने के बाद आंदोलनरत दुकानदारों का मनोबल बढ़ गया है.  उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नही मानी जायेगी आंदोलन जारी रहेगा.

क्या है ये श्रम सम्मान भवन 

दिहाड़ी मजूदर रोज सुबह अपने घर से रोजी-रोटी की तलाश में निकलते हैं, लेकिन उनके लिए कोई ऐसी जगह नहीं होती जहां वो थोड़ी देर आराम कर सके, खा-पी सकें. इसके लिए बाजार टांड़ में 50 डिसमिल भूमि पर सुविधाओं से लैस 14 करोड़ रुपए में श्रम सम्मान केंद्र बनाया जाना है. भवन में शौचालय, पानी, बिजली की सुविधा रहेगी. अबतक मजदूर पालकोट रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास खुली छत के नीचे काम की खोज के लिए खड़े रहते हैं. इससे सड़क जाम भी लग जाता है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह ,गुमला  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.