✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में फिर हुई गोलीबारी, धमकाने के लिए चली गोली, नया बाजार का जाँच घर बना निशाना

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:19:01 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में नहीं थम रही  फायरिंग की घटनाएं, रविवार की शाम फिर घटना घटी है. यह घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के नया बाजार में हुई है. अपराधियों ने बाइक से पहुंचकर जिले के प्रतिष्ठित जांच घर क्लिनीलैब को निशाना बनाकर फायरिंग की. यह इलाका भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है, बावजूद  फायरिंग करने के बाद अपराधी आराम से चलते बने. क्लिनीलैब के बाहर का शीशा चकनाचूर हो गया है. इस घटना के बाद नया बाजार में अफरा-तफरी मच गई. जांच के लिए पहुंचे मरीज बिना जांच कराए ही जान बचाकर भागे. तीन गोलियां चलाई गई है. घटना की सूचना पाकर बैंक मोड़ पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है.

बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में हाल में फायरिंग की यह दूसरी घटना है

अभी हाल में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में फायरिंग की यह दूसरी घटना है. मटकुरिया के विकास नगर में सुबह -सबेरे  पप्पू मंडल के घर पर फायरिंग की गई थी. अभी तक उसका कोई खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है.  इधर, रविवार को नयाबाजार के  जांच घर पर फायरिंग कर दी गई. समझा जा रहा है कि रंगदारी के लिए ही फायरिंग की गई है. जांच घर के मालिक को डराने-धमकाने और उनसे पैसा वसूलने के लिए यह सब किया गया है. जानकारी के मुताबिक,प्रिंस खान पुलिस की पकड़ से बाहर है लेकिन बाहर बैठकर ही धनबाद में फायरिंग करवा रहा है. पुलिस के लिए भी प्रिंस खान चुनौती बन गया है. पुलिस चाहे लाख दावा करे कि किसी भी कारोबारी को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन कारोबारी डरे और सहमे हुए है. लगातार फायरिंग की घटनाओं से भय का माहौल बन गया है.

Tags:Bank moreDhanbad policrDhanabad criminal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.