✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SHOOT OUT IN DHANBAD JAIL-जेलर निलंबित ,जेल परिसर से दो पिस्टल बरामद ,जानिए और क्या हुआ है बरामद और क्या लिया गया है एक्शन 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:16:28 PM

धनबाद(DHANBAD) | रविवार को धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद धनबाद  के जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित एवं स्थानांतरित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया गया है. चतरा  मंडल कारा  के जेलर को तत्काल प्रभाव से धनबाद मंडल कारा में जेलर के रूप में पदस्थापित किया गया है.  मृतक कैदी अमन सिंह के शव  के पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के उपायुक्त  ने विशेष टीम का गठन किया था.  सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक के शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. जिला प्रशासन की जारी प्रेस नोट में बताया गया  है कि तीन दिसंबर  को मंडल कारा, धनबाद  के अंदर गोलीबारी की एक घटना में हॉस्पिटल वार्ड में शिफ्ट  कैदी अमन सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई. 

गोली मारने वाले की पहचान सुंदर महतो के रूप में की गयी
 
गोली मारने वाले की पहचान सुंदर महतो के रूप में की गयी है. घटना के तुरंत बाद मौके पर जिला के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ पहुँचे एवं स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए अविलंब घायल कैदी अमन सिंह को एसएनएमएमसीएच में बेहतर इलाज के लिए भेज गया, जहाँ डॉक्टर द्वारा कैदी अमन सिंह को "Brought Dead" घोषित किया गया.जिला प्रशासन एवं जेल प्रशासन द्वारा अलग अलग टीम बनाकर सभी वार्डो, सेलो एवं पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गयी, तलाशी के  दौरान छह मोबाइल और 18000 रूपए बरामद हुए.  मौके पर स्थिति को संभालते हुए जिला एवं जेल प्रशासन द्वारा कैदियों में आपसी टकराव एवं गैंगवार की संभावना को देखते हुए अलग अलग गुटों के कैदियों को फ़ौरन अलग अलग सेल में शिफ्ट  किया गया. जिला प्रशासन द्वारा एडीएम लॉ एंड आर्डर, अपर समाहर्ता, सिटी एसपी की त्रिस्तरीय समिति बनाकर सम्पूर्ण घटनाक्रम एवं सुरक्षा में चूक की जांच के लिए निर्देशित किया गया है. राज्य स्तर से कारा निरीक्षणालय के द्वारा सहायक कारा महानिरीक्षक - 1, सहायक कारा महानिरीक्षक - 2 एवं विशेष कार्य पदाधिकारी, कारा निरीक्षालय की त्रिस्तरीय समिति बनाकर जांच के लिए निर्देशित किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच एवं वार्डो / सेलो में सघन छापेमारी के लिए 24 x 7 तीन टीम का गठन कर मंडल कारा में प्रतिनियुक्त किया गया है.  

कारा परिसर से दो पिस्टल बरामद 

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान उक्त घटना में प्रयुक्त हथियार को ट्रेस करते हुए कारा परिसर से दो पिस्टल बरामद किए गए है.  उक्त घटनाक्रम में कुल 4 प्राथमिकी दर्ज की गई है.  साथ ही हॉस्पिटल वार्ड में घटनास्थल की बेरीकेडिंग करते हुए उसे सेनीटाइज कर दिया गया है. जेल प्रशासन के द्वारा वैसे पदाधिकारी/कर्मी को चिन्हित किया गया है, जिनकी लापरवाही से उपरोक्त घटना घटित हुई.  इसे गंभीर चूक मानते हुए उक्त घटनाक्रम में लापरवाही बरतने वाले 2 कक्षपालों (एक्स आर्मी मैन) की संविदा रद्द कर दी गई है.  वहीं 5 कक्षपालों को निलंबित करते हुए इन्हें केंद्रीय कारागार हजारीबाग में उनका मुख्यालय निर्धारित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है.  मंडल कारा धनबाद में कक्षपालों की कमी को देखते हुए 7 कक्षपालों को अन्यत्र जेल से मंडल कारा धनबाद में पद स्थापित किया गया है. 

जेलर पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी 

जेलर, मंडल कारा, धनबाद - मो. मुसत्कीम अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित एवं स्थानांतरित करते हुए विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया गया है. मंडल कारा, चतरा के जेलर को तत्काल प्रभाव से मंडल कारा, धनबाद के जेलर के रुप में पदस्थापित किया गया है. मृतक कैदी अमन सिंह के शव के पोस्टमार्टम के लिए उपायुक्त, धनबाद के द्वारा विशेष मेडिकल टीम का गठन किया गया एवं आज दिनांक 4.12.2023 को पोस्टमार्टम की कार्रवाई सम्पन्न करते हुए मृतक के शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. उपरोक्त घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए जेल सुपरिटेंडेंट, मंडल कारा धनबाद एवं उपायुक्त की अनुसंशा के आलोक में कुल 23 कैदियों को राज्य के अन्य कारा में स्थानांतरित करने का निर्देश कारा निरीक्षणालय, रांची के द्वारा दिया गया है. वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है, परंतु मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी - डीसीएलआर, जिला पुलिस के वरीय पुलिस पदाधिकारी - डीएसपी लॉ एंड आर्डर को डे टू डे मॉनिटरिंग एवं गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:dhanbadjailmurderarmsshooter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.