✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू से हैरान करने वाली खबर: 3 बच्चों की मां ने प्रेमी का गला रेता, जानिए क्या है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:19:41 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):प्यार दो दिलों का ऐसा अटूट रिश्ता होता है जो अलग होने के बाद भी कभी जुदा नहीं होता है. कहते हैं जब दो लोग प्यार में होते हैं तो फिर दुनिया की सारी कायनात उन्हें बेकार लगती है और एक दूसरे का साथ ही पूरा संसार लगने लगता है, लेकिन जब किस्मत में मिलना नहीं लिखा होता है तो दो लोग जुदा हो जाते हैं,दिल के किसी ना किसी कोने में एक दुसरे के लिए प्यार जरुर छुपा होता है. कुछ लोग अपनी गृहस्थ जीवन में बंधकर इसे भूलकर आगे बढ़ जाते है, तो कुछ लोग इसे लंबे समय तक याद करते है. एक ऐसा ही हैरान करनेवाला मामला झारखंड के पलामू जिला से सामने आया है जहां एक शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी की गाला रेतकर हत्या कर दी है अब इसके पीछे क्या वजह है आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं.

पढ़ें क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज के पास की है. जानकारी के मुताबिक शादीशुदा प्रेमिका दुर्गा पूजा में अपने मायके आयी हुई थी.जिसकी खबर जैसे ही उसके पुराने आशिक लगी तो वो फौरन उसके घर चला आया है, और अपनी शादीशुदा पूर्व प्रेमिका को तंग करने लगा, लेकिन प्रेमिका को ये बात अच्छी नहीं लग रही थी क्योंकि अब वो अपने पति और तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है, लेकिन उसका पूर्व प्रेमी कई बार उसको पहले भी परेशान करने की कोशिश कर चुका है, लेकिन हद तब हो गई जब उसका आशिक उसके घर में घुसकर तंग करने लगा.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अपने पूर्व प्रेमी की करतूत से परेशान महिला ने घर में रखा चाकू उठाया और अपने पूर्व प्रेमी की संजय कुमार की गला रेक कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी.वही घाटना की सूचना मिलते ही मेदिनी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच में जुट गई है.वहीं इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Tags:crimecrime in jharkhandcrime news palamumurder in palamumurder news palamumurder case palamutrending news jharkhandtrending news palamujharkhandjharkhand newsjharkhand news todaypalamupalamu newspalamu news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.