✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अचंभित करने वाली घटना: धनबाद में हाईवा से लटका मिला खलासी का शव, पढ़िए क्यों है संदेहास्पद मामला

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:06:22 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के अंगारपथरा में रविवार की सुबह एक अचंभित कर देने वाली घटना सामने आई है.  हाईवा  से लटका एक युवक का शव  बरामद किया गया है. लोग बताते हैं कि जिस युवक की लाश बरामद हुई है, वह हाईवा  में खलासी था.  जानकारी के अनुसार नेशनल अंगारपथरा  में खड़े एक हाईवे से 22 वर्षीय युवक का शव  फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. उसकी पहचान कर ली गई है.  वह हाईवा  में खलासी का काम करता था और लोयाबाद  में अपने मामा  के घर रहता था.  रविवार की सुबह चालक ने मृतक को नाश्ते के लिए बुलाया. 

वह हाईवा  से नीचे उतरा, कुछ देर तक नहीं आने पर चालक भी उसे खोजने निकला, तो पाया कि हाईवा  के पिछले हिस्से में गमछा से उसका शव  लटका हुआ है.  इसके बाद तो तहलका मच गया.  पुलिस को मामले की सूचना दी गई.  पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.  पुलिस इस मामले को संदेहास्पद   मान रही है.  पुलिस लाश  को जब्त  कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली करने  का खुलासा संभव है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadAngarpathraHaiwaKhalasiMaut

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.