✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घरेलू विवाद में मां और मासूम बेटी की जिंदा जलाकर नृसंश हत्या, इलाके में सनसनी, आरोपी पति फरार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:27:04 AM

चतरा(CHATRA): घरेलू विवाद कभी-कभी इतना हावी हो जाता है, कि लोग मरने-मारने से भी पीछे नही हटते. ऐसे ही मां-बेटी की जिंदा जलाकर नृसंश हत्या की घटना से चतरा दहल गया है. मामला सदर थाना क्षेत्र के कानी छेनी गांव की है. घटना की सूचना पाकर दल-बल के साथ थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई वीणा कुमारी और एएसआई शशिकांत ठाकुर की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी सास को गिरफ्तार करते हुए घटना की जांच में जुट गई है. वहीं मां और मासूम बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां से चिकित्सकों ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया.

ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप

घर में सो रही मां और मासूम बेटी की हत्या का गंभीर आरोप पति और ससुराल वालों पर लगा है. घटना के बाद पति और अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. इस मामले में आरोपी पति फरार हो गया है. पति का नाम जगदीश यादव है और पत्नी का नाम दुलरिया देवी और मृतका की बेटी का नाम मुन्नी है. पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि देर रात तीन बजे मां और बेटी अपने कमरे में सो रही थी. तभी सास और पति ने दोनों को आग के हवाले कर दिया. इस घटना को अंजाम देकर पति मौका ए वारदात से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस अन्य फरार हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान तेज करते हुए जांच में जुटी है. गांव में मां बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह जब हो-हल्ला हुआ, तब ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर घर मे देखा तो मां बेटी जलकर मरी पड़ी थी. वहीं पुलिस के कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.