✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिबू सोरेन की 82वीं जयंती आज, सीएम हेमंत सोरेन छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:12:10 AM

रांची (RANCHI): झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को सादगी और सेवा के संदेश के साथ मनाई जा रही है. इस अवसर पर खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ के तहत एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत करेंगे. साथ ही योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग मिल सके.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष गुरुजी के जन्मदिवस पर कोई भव्य या सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जा रहा है. शिबू सोरेन के निधन को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, इसी कारण जयंती को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है. इस मौके पर रांची के आदिवासी मैदान में स्थापित शिबू सोरेन की प्रतिमा पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन सहित कई वरिष्ठ नेता श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

इसके अलावा, जयंती के अवसर पर राज्यभर में सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. जरूरतमंदों के बीच कंबल, फल और मिठाइयों का वितरण किया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ता अस्पतालों और बस्तियों में जाकर जनसेवा के कार्य करेंगे, ताकि गुरुजी के संघर्षों और विचारों को जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सम्मान दिया जा सके.

Tags:Shibu Soren's 82nd birth anniversaryShibu Soren's 82nd birthdayshibu sorendishom gurudishom guru birthdaydishom guru shibu soren birthdayhemant sorenCM hemant sorennews updatelatest newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.